एम. डी. न्यूज़ – कानपुर नगरब्यूरो चीफ: सुजीत कुमार

कानपुर नगर। दीपावली के बाद अक्सर घरों में पूजी जाने वाली पुरानी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ अपमान का कारण बन जाती हैं — कहीं लोग उन्हें सड़कों के किनारे फेंक देते हैं, तो कहीं मंदिरों के बाहर छोड़ आते हैं। इस चिंता को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रसिद्ध गूगल गोल्डन बाबा ने एक सराहनीय पहल की है।

बाबा ने लक्ष्मी-गणेश विसर्जन महोत्सव के अंतर्गत शहर के विभिन्न इलाकों में यात्रा निकालकर उन पुरानी मूर्तियों को एकत्र किया, जिन्हें लोग इधर-उधर फेंक देते हैं। तत्पश्चात विधिवत पूजा-पाठ कर उनका भूमि विसर्जन कराया गया।

गोल्डन बाबा का कहना है कि

“दीपावली पर हम सभी भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियाँ घर लाकर श्रद्धा से पूजन करते हैं, लेकिन वर्षभर पूजी गई पुरानी मूर्तियों का विसर्जन भी उतनी ही श्रद्धा से होना चाहिए। ऐसा करने से हमारे सनातन धर्म और हमारे आराध्य देवताओं का सम्मान सुरक्षित रहेगा।”

इस कार्यक्रम में सनातन रथ पूज्य करौली शंकर महादेव जी एवं संत जनों के आशीर्वाद से महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह मुहिम समाज में धार्मिक आस्था और सम्मान की भावना को मजबूत करती है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *