रिपोर्टर – ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार, एम.डी. न्यूज़

कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन के रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरदेव चौकी के विनायकपुर मेन रोड पर बीती रात एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ।

जानकारी के अनुसार, युवक अभिजीत दवा लेने मेडिकल स्टोर गया था, जहाँ किसी बात को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक विजय सिंह और अमर सिंह से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अपने साथियों संग मिलकर अभिजीत पर चापड़ से हमला कर दिया।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चापड़ से वार किए जाने के चलते अभिजीत की एक उंगली कट गई और सिर व पेट पर गंभीर चोटें आईं।

घायल युवक को तत्काल पुलिस की मदद से हैलट अस्पताल (लाला लाजपत राय) में भर्ती कराया गया, जहाँ से परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए रिजेंसी अस्पताल ले गए।

घटना की सूचना पर रावतपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा और गुरदेव चौकी प्रभारी सचिन भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *