पांडोरी तहसील मोंठ, जिला झांसी से रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद की मोंठ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पांडोरी में बे-मौसम बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। लगातार हुई बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

किसानों का कहना है कि उन्होंने पूरी मेहनत और उम्मीदों के साथ धान की फसल तैयार की थी, लेकिन अचानक हुई इस बरसात ने सब कुछ खत्म कर दिया। खेतों में पानी भर जाने से फसलें पूरी तरह सड़ गई हैं।

ग्रामीण किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी या विभाग द्वारा राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र सहायता नहीं मिली तो आने वाले दिनों में उन्हें दैनिक खर्च चलाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इस प्राकृतिक आपदा से परेशान किसान अब सरकारी मुआवज़े और मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

मोंठ से राजीव कुमार की खास खबर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *