बाराबंकी:- पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम म0हे0कां0 आशा यादव, म0कां0 सुमन एवं म0कां0 शिवांगी के द्वारा जवाहरलाल नेहरू पीजी डिग्री कॉलेज एवं बस स्टॉप बाराबंकी में महिलाओं एवं बच्चियों को नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु घरेलू हिंसा,बाल विवाह, पास्को एक्ट , गुड टच-बैड टच व साइबर क्राइम संबंधी अपराध , महिला मिशन शक्ति केंद्र ,यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया

इसके साथ ही साथ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये सभी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों-1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,108 एंबुलेंस सेवा एवं 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में विधिवत जानकारी दी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए और उनकी समस्याएं पूछी किसी ने कोई भी समस्या नहीं बताई।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *