MD news बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
हम एकता मंच की यूथ विंग जिला कमेटी का गठन हम एकता मंच की आवशयक बैठक नैनीताल रोड स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता मास्टर ज़ुबैर साहब ने की और संचालन राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज* खान ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां और राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज खान की संस्तुति पर युवा जिलाध्यक्ष मौहम्मद रेहान एडवोकेट ने अपनी कमेटी का गठन किया जिसमें कई युवा अधिवक्ताओं और अन्य प्रतिष्ठित युवाओं को पद देकर सम्मानित किया गया ।
युवा जिला कमेटी में इन* लोगों को शामिल किया गया*
1-मौ तौसीफ (सैंजनी नानकार) उपाध्यक्ष
2-शैज़ी ख़ां एडवोकेट चमरव्वा) उपाध्यक्ष
3-मौहम्मद राशिद एडवोकेट (अजयपुर ) उपाध्यक्ष
4-मौलाना मौहम्मद उसमान एडवोकेट( इंडरी) सचिव
5- मौहम्मद शहाब (बागीचा चौधरान) सचिव
6- कय्यूम मियां एडवोकेट (मनकरा) संगठन सचिव
7- सुमैर खान एडवोकेट (चमरव्वा) प्रचार सचिव
8- आदिल कुरैशी (बमनपुरी) प्रचार सचिव
9- मौहम्मद शहाब (नानकार) प्रचार सचिव
10 शाहनवाज सिद्दीकी (टांडा) मीडिया प्रभारी
11- निशाद अहमद (बिलासपुर) कार्यकारिणी सदस्य
12- मौहम्मद बिलाल (काशीपुर आंगा) कार्यालय सचिव
13- शाहिद कुरैशी (रायपुर) सदस्य
14- मुजम्मिल (डिग्री कॉलेज) सदस्य
15 -मौलाना अब्दुल अलीम (घेर तोगा ) सदस्य
16_वसीम अहमद (रामपुर) सदस्य
राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज खान नगर अध्यक्ष नादिर ख़ां बबलू ने सभी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। डाक्टर शुएब ख़ां ने हम एकता मंच का तराना सुनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां ने कहा कि हम एकता मंच समाज सेवी संगठन है और जनहित के सभी मुद्दों पर काम कर रहा है इसके लिए संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज युवा जिलाध्यक्ष मौहम्मद रेहान एडवोकेट ने अपनी कमेटी का गठन किया है। राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज खान ने नये पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूत बनाने का काम करते हैं आज जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है वो सभी मजबूत साथी है अब संगठन का काम और तेज़ी से किया जाएगा।
सभी लोग हम एकता मंच से जुड़ रहे हैं और सभी साथियों की मेहनत से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। जनता की समस्याओं को हल कराने के लिए संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है संगठन के कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर लोग संगठन से जुड़ रहे हैं युवा जिलाध्यक्ष मौहम्मद रेहान एडवोकेट ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं आज कुछ युवाओं को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई है जल्द ही पूरे ज़िले में मज़बूत संगठन तैयार किया जाएगा। नगर अध्यक्ष नादिर ख़ां बबलू ने सभी को मुबारकबाद दी और शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर शाकिर ख़ां मेम्बर, मौहम्मद नाज़िम, इकबाल खां, नावेद ख़ां, मुनीर ख़ां,लईक अहमद, मुनव्वर मियां आदि मौजूद रहे। सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह स्पेशल रिपोर्ट रामपुर से एमडी न्यूज़ के साथ जनपद रामपुर से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *