एम, डी न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंवम थाना प्रभारी निरीक्षक फुगाना विजय सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना फुगाना पुलिस को दिनांक 29.10.2025 को वादी मौ0 आसिफ पुत्र यामीन निवासी अम्बेटा रिदान थाना झिंझाना, शामली द्वारा थाना फुगाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक 28.10.2025 को बुढाना से ग्राम सराय थानाक्षेत्र फुगाना जाते समय ग्राम सराय से पहले स्विफ्ट कार सवार अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी से मोबाईल फोन व नगदी लूटने की घटना कारित की गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना फुगाना पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। दिनांक 04/05.11.2025 की रात्रि को थाना फुगाना पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र में ग्राम हबीरपुर सिकरी से मेरठ करनाल हाईवे की तरफ जाने वाले मार्ग पर गश्त की जा रही थी इसी दौरान हाइवे की तरफ से 01 मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी डालकर चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल चालक पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को अचानक कच्चे रास्ते पर मोड़कर तेज गति से भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर तीव्र गति एवं कच्चा रास्ता होने के कारण मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी जिस पर मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए। फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तो पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे 01 बदमाश अनीस पुत्र ईखलाक गोली लगने से घायल हो गया। व दूसरा बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार किया गया। और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल बदमाश के पास से 01, मोटरसाइकिल व 01, तंमचा 315, बोर 01 जिंदा कारतूस वह 01,खोखा कारतूस ₹700 नगद बरामद किए गए। थाना फुगाना पुलिस द्वारा बदमाश के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *