थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ओन लाईन शोपनिगं एप के माध्यम से मन्दिर का आर्डर भेजने के नाम पर व RBI/पुलिस शिकायत के बहाने ₹12,95,000 की ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। एम, डी, न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के एवं प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में वादिया के साथ आन लाईन शोपनिगं एप के माध्यम से मन्दिर का आर्डर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की गयी। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने एवं RBI में शिकायत दाखिल करने के नाम पर पुनः वादिया से कुल ₹12,95,000 की ठगी की गयी। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा प्राप्त इनपुट एवं विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध व्हाट्सएप नंबरों को ट्रेस कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के मोबाइल में उक्त व्हाट्सएप एकाउंट सक्रिय अवस्था में चल रहा था, जिससे वादिया को कॉल की गई थी। अभियुक्त के मोबाइल से 3 अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर 10 अन्य शिकायतें भी पाई गईं, जिनकी अग्रिम जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, पुत्र डम्बर सिंह, निवासी ग्राम गाउसपुर टैना, थाना खुर्जा, बुलन्दशह बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *