1. आज जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत हुई। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण का कार्य 24 नवम्बर 2025 तक पूर्ण कराये। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन मे अभी तक की कुल संभावित 524837 मतदाताओं के सापेक्ष 25381 मात्र मतदाताओं का सत्यापन का कार्य किया गया है। 499456 मतदाताओं का सत्यापन किया जाना शेष है। अतः ऐसी स्थिति में उक्त कार्य को 20 नवम्बर, 2025 पूर्ण कराये जाने हेतु लगभग 50 हजार मतदाताओं (अर्थात प्रत्येक तहसील पर 10 हजार मतदाताओं) का प्रतिदिन सत्यापन कराया जाना आवश्यक है। डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के लिये खण्ड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी खण्ड विकास अधिकारी तहसील स्तर पर अपने विकास खण्ड के संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन हेतु वांछित कम्प्यूटर आपरेटर/कार्मिक योजित कराते हुए अपने पर्यवेक्षण में उक्त कार्य को 10 दिवसो में पूर्ण कराये जाने हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को वांछित सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें। एसआइआर के सभी एआरओं को निर्देशित किया कि शत प्रतिशत फार्म वितरण किया जाये। मतदेय स्थलों के कुल 217 बूथ बढे है। बिलग्राम एआरओं की खराब प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जतायी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी व समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।
    पंकज राजपूत पत्रकार हरदोई
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन। MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए के जननायक माननीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन आज जनपद फतेहपुर में बेहद गरिमामयी और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर अपने शीर्ष नेता के दीर्घायु होने की कामना की।अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे जनपद की सभी विधानसभाओं में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भारी संख्या में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर फल व मिष्ठान वितरण के साथ-साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थितिपार्टी कार्यालय में आयोजित इस मुख्य समारोह में जनपद के कई शीर्ष नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:सांसद माननीय नरेश उत्तम पटेल जीपूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेलविधायक श्रीमती ऊषा मौर्याचेयरमैन एड. राजकुमार मौर्यासहित जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, संतोष द्विवेदी, राम शरण यादव, समरजीत सिंह और दलजीत निषाद जैसे वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व की सराहना की।हजारों कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूमइस भव्य आयोजन में पार्टी के विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश वर्मा, मोइन खान, शमीम अहमद, रीता प्रजापति, बीना पटेल, संगीता राज पासवान, अरुणेश पांडे, डॉ. अफसर अली, एड. सुघर सिंह यादव, देवेंद्र लोधी, मनोज यादव, अनिरुद्ध यादव, सऊद अहमद, कालिका सिंह, परवेज़ आलम, वीरेंद्र तिवारी, और सुहैल खान हेमू सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव जी देश और प्रदेश का भविष्य हैं और उनके ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे से समाज के हर तबके को एक नई दिशा मिल रही है। पूरे जिले में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।