एम डी न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार

बरेली में बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ का तीन मंजिला शोरूम आखिरकार धराशायी हो गया। बीडीए ने इस अवैध भवन को तोड़ने के लिए शनिवार को कार्रवाई शुरू की थी। रविवार को भी सुबह 11 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर शुरू की गई।इमारत को गिराने के लिए पोकलेन मशीन और बुलडोजर लगाए गए। करीब छह घंटे चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में बीडीए की टीम को आखिरकार सफलता मिली। शाम करीब साढ़े पांच बजे पूरी इमारत भराभराकर जमींदोज हो गई। इमारत ध्वस्त होते ही धूल का गुबार आसपास के इलाके में छा गया और कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। पीलीभीत बाइपास रोड किनारे स्थित यह शोरूम बरेली विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए ही आरिफ ने बनाया था। प्राधिकरण में 2024 में व्यावसायिक भवन के बिना नक्शा बने होने के आरोप में नोटिस जारी किया था। सुनवाई का अवसर भी दिया, लेकिन रसूख के आगे आरिफ ने सुनवाई के अवसर को तवज्जो नहीं दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *