मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान (बदायूं)

(बदायूं) सहसवान-: सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बदायूं मेरठ हाईवे स्थित ज्वालापुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार महिला और युवक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची। चालक राजेश कुमार यादव और कांस्टेबल किशन चौधरी ने एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए अपनी 1322 गाड़ी से ही घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सहसवान पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *