एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रामपुर से स्पेशल रिपोर्ट


मोहल्ला छीपियान में फरीद अहमद उर्फ राजू ख़ां कांट्रेक्टर के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में एस आई आर में निस्वार्थ भाव से लोगों के फार्म भरने और बीएलओ का सहयोग करने वाले डाक्टर जहांगीर ख़ां, मौहम्मद अकरम साहब,वसीम ख़ां और राजू का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। हम एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां और राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज खान ने सभी को सम्मानित किया। शादाब शफ़ीक़ ख़ां ने कहा कि हम एकता मंच ने 5 नवंबर को राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में एस आई आर को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे और लोगो की हर संभव सहायता करने के लिए टीमों का गठन किया गया था जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू ख़ां को भी जिम्मेदारी दी गई थी उन्होंने अपने साथियों के साथ अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और लगातार सक्रिय रह कर लोगों की मदद की जिससे उनके वार्ड में अधिकांश लोगों के फार्म भर कर जमा हो चुके हैं। मास्टर फ़िरोज खान ने कहा कि संगठन के लोग अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं और लोगो की हर संभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एकता मंच का उद्देश्य ही जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। मास्टर फ़िरोज खान ने कहा कि एस आई आर एक स्वाभाविक और ज़रूरी प्रक्रिया है जिसमें जरा भी लापरवाही न करें और जल्द से जल्द फार्म भर कर बीएलओ को जमा कर दें। कोई भी दिक्कत हो तो हम एकता मंच की टीम से संपर्क करें हमारे साथी पूरी मदद करेंगे। मीटिंग में नगर अध्यक्ष नादिर ख़ां बबलू, युवा जिलाध्यक्ष मौहम्मद रेहान एडवोकेट, उस्मान मियां, बालम ख़ां,फ़िरोज़ ख़ां,शारिक ख़ां, महबूब खां,फैज़ान ख़ां, इकबाल खां आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *