दिल्ली धरना में शामिल हुए बदायूं के सैकड़ों शिक्षक।

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला इकाई ने किया प्रतिभाग।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं,अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों का जंतर मंतर दिल्ली में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया 24 नबम्बर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश के हज़ारों शिक्षक आज जंतर मंतर पर एकत्र हुए और शासन से अपील करते हुए शिक्षकों को टेट अनिवार्यता सम्बन्धी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के सम्बंध में अध्यादेश लाकर 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग की।

धरने में उत्तरप्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पू0मा0)शिक्षक संघ उत्तरप्रदेश के मुखिया योगेश त्यागी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में धरने में उपस्थित होकर धरने को ऐतिहासिक बना दिया।

दिल्ली जंतर मंतर पर आयोजित धरने में शामिल हुए जनपद बदायूँ से जिला अध्यक्ष प्रेमानन्द शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन यादव,ज़िला महामंत्री फरहत हुसैन ,मण्डलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष यतेंद्र कुमार सिंह,मण्डलीय कोषाध्यक्ष पीयूष कुमार,जनपदीय संयुक्त मंत्री विकार उद्दीन,प्रचार मंत्री अतीकुर्रहमान, लेखाकार आबिद हुसैन,मण्डलीय संयुक्त मंत्री भानु प्रकाश,ज़िला उपाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ,ब्लॉक समरेर महामंत्री राकेश अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष राजेश दुवे,हरपाल सिंह सहित सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग कर भारत सरकार से अपील कर टेट से मुक्त करने का अनुरोध किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *