घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 19.11.2025 को आवेदक जय प्रकाश सोनी पुत्र रामेश्वर प्रसाद सोनी नि0 ग्राम बड़गांव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी द्वारा थाना संग्रामपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि वह दिनांक 18.11.2025 की शाम लगभग 0530 बजे दुकान बन्द करके घर वापस आ रहे थे कि थरिया मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने उसे रोक कर उसकी मोटरसाइकिल की चाभी निकाल लिया तथा डिग्गी तोड़कर उसमें रखा सामान का थैला निकाल लिये और सिर पर बट्ट से मारकर थैला लेकर भाग गये थे, थैले में सोने चांदी के गहने थे । उक्त सूचना पर थाना संग्रामपुर पर मु0अ0सं0 228/25 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर घटना स्थल पर तत्काल पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से साक्ष्य संकलन किया गया । पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबन्धित को आवश्यक अदेश-निर्देश दिये गये थे ।
       पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना संग्रामपुर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम अमेठी द्वारा उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु गंभीरता से जांच की जा रही थी । प्रकरण की गहनता से जांच व साक्ष्य संकलन करते हुए आवेदक जय प्रकाश सोनी एवं उसके पुत्र सौरभ से पूछताछ की गई । पूछताछ में आवेदक व उसके पुत्र द्वारा उक्त घटना का झूठा होना स्वीकार किया गया । आवेदक ने बताया कि उसके साथ कोई लूट व मारपीट की घटना नहीं हुई है । उसकी पत्नी काफी समय से बीमार हैं, इसके अलावा उसने ग्राहकों से काफी कर्ज भी लिया था, जिससे वह परेशान रहता था । इसी कारण उसने अपने पुत्र सौरभ के साथ मिलकर लूट की झूठी सूचना दिया था तथा सर पर मोटरसाइकिल की चाभी से खरोच कर चोट का निशान लगा लिया था । आवेदक द्वारा बताया गया कि उसका सारा सामान घर पर ही रखा है । सभी सामान आवेदक के घर पर तस्दीक किया गया, शत प्रतिशत सामान आवेदक के पास ही पाया गया । थाना संग्रामपुर द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

       उक्त घटना के सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदया द्वारा 10 हजार रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।

पुलिस टीम-
थाना संग्रामपुर

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश सिंह थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
  2. उ0नि0 राम प्रकाश यादव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
  3. उ0नि0 सुरेश चन्द यादव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
  4. हे0का0 जंग बहादुर यादव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
  5. का0 मुकेश मौर्या थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    स्वाट/सर्विलांस-
  6. निरीक्षक श्री बृजेश कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल अमेठी ।
  7. उ0नि0 अनूप कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
  8. हे0का0 आलोक सिंह स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
  9. का0 शिवराम स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
  10. का0 जय हिन्द स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
  11. का0 सिकन्दर स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
  12. हे0का0 पवनेश सर्विलांस सेल अमेठी ।
  13. हे0का0 आशीष चौहान सर्विलांस सेल अमेठी ।
  14. का0 बृजेश कुमार सर्विलांस सेल अमेठी ।
  15. का0 अजय कुमार सर्विलांस सेल अमेठी ।
  16. का0 कपिल सिंह सर्विलांस सेल अमेठी ।

एमडी न्यूज दुर्गेश कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed