एम डी न्यूज़ बरेली

बरेली विकास प्राधिकरण पीलीभीत बाइपास मार्ग पर नौ गांवों की 267.14 हेक्टेयर जमीन पर नई टाउनशिप विकसित करेगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण शुरू होना है। इस बार प्रत्येक बैनामा में क्षेत्रीय लेखपाल और बीडीए के जेई को गवाह बनाने का निर्णय लिया गया है। 24 सितंबर को हुई क्रय दर निर्धारण की समिति में लिए गए फैसले के मुताबिक, जमीन विक्रेता की पहचान और उसके अंश के संबंध में कोई विवाद की स्थिति न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाना है। जमीन की रजिस्ट्री के समय बतौर गवाह क्षेत्रीय लेखपाल और प्राधिकरण के नामित अवर अभियंता के साथ ही गांव के किसी स्वतंत्र व्यक्ति के भी हस्ताक्षर कराए जाएंगे, ताकि विक्रेता की पहचान और संबंधित जमीन में उसके अंश के संंबंध में किसी प्रकार के विवाद की कोई स्थिति उत्पन्न न हो। नई टाउनशिप के लिए अहिलादपुर, अडूपुरा जागीर, आसपुर खूबचंद, कुम्हरा, कलापुर, बरकापुर, मोहरनियां, हरहरपुर और नवदिया कुर्मियान गांव की जमीनें अधिगृहीत की जाएंगी। बीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने संबंधित कार्यवाही के लिए सदर तहसील को पत्राचार कर एसडीएम सदर से संबंधित गांवों के लेखपालों को नामित करने के लिए निर्देश दिए है।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *