थाना जंसा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर परमपुर अण्डरपास के पास से अपहरण संबंध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 262/2025, धारा 137(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त साहिल पुत्र स्व. मुख्तार, निवासी मछलीशहर कस्बा, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर, उम्र 20 वर्ष, को गिरफ्तार कर उसके पास से अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना जंसा पर वादी द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि उक्त अभियुक्त मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई तथा आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मुन्ताज अली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *