रिपोर्टर- उत्कर्ष गुप्ता

निघासन – खीरी – दक्षिण निघासन रेंज ( लुधौरी ) के रेंजर को रिश्वत की बड़ी रकम लेते हुए विजिलेंस टीम द्वारा रंगें हाथों गिरफ्तार किया गया है । आरोपी रेंजर को लेकर विजिलेंस टीम जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो गई है । उत्तर खीरी वन प्रभाग की नवागत ईमानदार डीएफओ कीर्ति चौधरी के आते ही सियार की खाल में छिपे रिश्वत के इस भूखे भेड़िए को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
आखिरकार गीदड़ की खाल में छिपे रेंजर को रिश्वत की मोटी रकम लेते हुए विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला मुख्यालय लेकर रवाना हो गई ।
