राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन संगठन की कोशिशों से श्रमिकों को मिली बड़ी राहत

रामपुर। कई दिनों से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के चक्कर काट रहे स्कूल बस ड्राइवर एवं कंडक्टरों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन संगठन के प्रदेश कार्यालय प्रभारी एडवोकेट एम. हारिस की सक्रियता और लगातार प्रयासों के बाद विभागीय अधिकारियों ने सभी मांगों को मान लिया है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल बस ड्राइवर और कंडक्टर अपने कम वेतन और बढ़ते खर्चों से परेशान थे। अपनी समस्याओं को लेकर उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन संगठन से मदद मांगी। इस पर प्रतिनिधि दल एडवोकेट एम. हारिस से मिलने प्रदेश कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया।

एडवोकेट एम. हारिस ने तुरंत ही सहायक श्रम आयुक्त से संपर्क किया और श्रमिकों की समस्याओं को विस्तार से रखा। अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। आज विभाग की ओर से सभी ड्राइवर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *