MD News बहुआयामी सामाचार चैनल जिला
सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर
सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्रांतर्गत ग्राम सोना फ्लाईओवर के नीचे 28 नवंबर 2025 को हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की हुई दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
कैसे हुआ हादसा?
ग्राम सोना फ्लाईओवर के पास एक अनियंत्रित डंपर कार के ऊपर पलट गया, जिससे मौके पर ही 7 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही गागलहेड़ी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भिजवाया।
मुकदमा दर्ज
परिजनों की तहरीर पर थाना गागलहेड़ी में
मु.अ.सं. 370/2025, धारा 281/125B/106(1)/324(4) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
तेज़ कार्रवाई — 2 आरोपी गिरफ्तार
आज 29 नवंबर 2025 को गागलहेड़ी पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।
क्षेत्राधिकारी सदर का बयान
घटना और गिरफ्तारी के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर ने मीडिया के समक्ष विस्तृत जानकारी दी और बताया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की तत्परता और गंभीरता से आमजन में सुरक्षा व न्याय के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

