MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

सहारनपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। खनन से भरा एक भारी डंपर अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में मरने वालों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिससे घटना और भी हृदयविदारक बन गई है।
जानकारी के अनुसार यह परिवार रिश्तेदारी में एक मौत पर शामिल होने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही स्वयं एक भीषण हादसे का शिकार हो गया।
यह परिवार गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव सैय्यद माजरा का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह डंपर के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई, और किसी को बचने का मौका नहीं मिला।
घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *