बाराबंकी। पूर्व सांसद पन्नालाल पूनिया ने डा0 भीम राव राम जी अम्बेडकर जिन्हें बाबा साहब के नाम से जाना जाता है भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार और एक महान समाज सुधारक थे, उनका निर्वाण दिवस वास्तव में उनकी पुण्यतिथी है जिसे पूरे भारत में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पी0एल0 पुनिया ने कहा कि, महापरिनिर्वाण का अर्थ है मृत्यु के बाद निर्वाण या जीवन मृत्यु के चक्र से मुक्ति उन्होने अपने जीवन के अन्तिम चरणों में बौद्ध धर्म अपनाया था इसलिये उनकी पुण्यतिथी को यह नाम दिया गया
साथ ही साथ पी0एल0 पुनिया ने एसआईआर पर प्रकाश डालते हुये कहा कि, हम सब का कर्तव्य है कि, घर घर कार्यकर्ता जाकर लोगों को जागरूक करते हुये जानकारी करे कि, जिन लोगों का अभी तक फार्म नही उपलब्ध हो पाये हैं उनका फार्म भरवाने का कार्य करें इमानदारी के साथ हर हाल में 11 तारीक तक कार्य पूर्णं कर लें मण्डल अध्यक्ष से लगाकार न्याय पंचायत प्रभारी से बूथ अध्यक्ष तक वोटरों पर नजर रखे यह एक महत्वपूर्णं कार्य समाज के लिये हित कारक है।

आज समीक्षा बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में एक बहुत ही विशाल रैली का आहवाहन किया गया है जो कि, वोट चोर गद्दी छोड़ एसआईआर के सम्बन्ध में एक रैली को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं जननायक विपक्ष नेता राहुल गांधी सम्बोधन करेंगे, जिसको लेकर जिले से हजारों कार्यकर्ता 13 दिसम्बर की शाम को सांसद आवास से दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता के0सी0 श्रीवास्तव आदर्श पटेल, इरफान कुरैशी, एड0 मोहम्मद इजहार, अजीत वर्मा, कमल भल्ला, आरडी राव, कौशल किशोर वर्मा, राम हरख रावत, विजय पाल गौतम, राजकुमार सिंह, डिम्पल सिंह, नेकचन्द्र त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह मोनू, संजीव मिश्रा, मीरा गौतम, पंकज यादव, गोपी कनौजिया, अजय रावत, सूरज रावत, गुड्डू गौतम, अश्वनी गौतम, अभय गौतम, सुरेश चन्द्र बैसवार, अनुराग यादव, मोइनुद्दीन अंसारी, इन्द्रेश वर्मा, अखिलेश वर्मा, मोहम्मद फरीद, मोहम्मद जीशान, सौरभ पाण्डेय, मोहम्मद अरशद, अकील दइरीशी, प्रशान्त सिंह, धनन्जय सिंह, अरविन्द वर्मा, श्रीकान्त मिश्रा, ज्ञानेन्द्र गौतम, राम विलाश गौतम, राजाराम गौतम, आनन्द गौतम, अनिल गौतम, सरदार चन्द्रिका प्रसाद, मीरा गौतम, आलिया खातून, शिव देवी, बालजती, राशदा, आमिर किद्वई, आरपी सिंह, रामकुमार यादव, आदि तमाम लोग उपस्थित थे।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
