ब्रेकिंग न्यूज़ – साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एम.डी. न्यूज़ चैनल मुज़फ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट

मुज़फ्फरनगर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा तथा थाना प्रभारी साइबर क्राइम सुल्तान सिंह के नेतृत्व में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया गया है।

दिनांक 09.10.2025 को वादी सचिन कुमार, निवासी नई मंडी ने थाना साइबर क्राइम में तहरीर दर्ज कराई थी कि उनकी फेसबुक पर एक अज्ञात व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। उस व्यक्ति ने निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उनसे कुल ₹3,09,22,000 की ठगी कर ली।

शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से दो आरोपियों की पहचान कर आज 07.12.2025 को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • मोहम्मद माज, पुत्र मोहम्मद शब्बर हसन
  • अम्बरीश मिश्रा, पुत्र त्रिलोकीनाथ मिश्रा

दोनों के कब्जे से

  • 03 मोबाइल फोन
  • फर्जी आधार कार्ड
    बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों को निवेश के नाम पर ठगते थे। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *