बाराबंकी।
बाराबंकी वन विभाग और WLC उद्यम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को उदवतनगर स्थित घाघरा झील पर भव्य बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वेटलैंड संरक्षण, पक्षी विविधता की पहचान और स्थानीय समुदाय में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस सफल आयोजन का श्रेय जिला वन अधिकारी श्री आकाश दीप बधावन को दिया गया, जिनके नेतृत्व में जनपद में वेटलैंड व बायोडायवर्सिटी संरक्षण को लेकर निरंतर उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सम्मानित उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में—

  • उपजिलाधिकारी रामसनेही घाट – अनुराग सिंह
  • शासन के अनुभाग अधिकारी – नवीन कुमार
  • उप प्रभागीय वनाधिकारी – अवधेश कुमार वर्मा
  • क्षेत्रीय वनाधिकारी – धर्मेंद्र कुमार
  • वन क्षेत्राधिकारी – मोहित श्रीवास्तव
  • उप क्षेत्रीय वनाधिकारी – मनोज कुमार यादव
  • वन दरोगा – सचिन पटेल
  • ग्राम प्रधान – शर्मीला सिंह
  • WLC CEO – सरिता ओझा

इसके अलावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं प्रकृति प्रेमियों की उपस्थिति रही।

प्रतिष्ठित वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफरों ने बढ़ाया कार्यक्रम का आकर्षण

कई प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफरों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख हैं—
प्रखर कृष्ण, पंकज शुक्ला, उदय राज सिंह, अतुल सिंह चौहान, अजय सहता, संदीप सक्सेना, पंकज रत्ना, नवीन बनौधा आदि।
इन विशेषज्ञों ने घाघरा झील में पाए जाने वाले पक्षियों की प्रजातियों का अवलोकन कर मूल्यवान जानकारी साझा की।

संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम

जिला वन अधिकारी आकाश दीप बधावन की पहल पर बाराबंकी में वेटलैंड संरक्षण को गति मिली है। घाघरा झील को जैव-विविधता हॉटस्पॉट के रूप में विकसित करने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *