ओम प्रकाश साहू। हैदरगढ़, बाराबंकी।

बाराबंकी- बता दें की बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ तहसील के अंतर्गत स्थित मकनपुर ग्राम में तकरीबन छ: महिने से बिजली सप्लाई में बांधा बन रही अनाधिकृत झाड़ियां। बताते चलें की मकनपुर गांव में बिजली सप्लाई में रुकावट बन रही इन झाड़ियों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। इस तरह की अनदेखी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इससे लोगों में काफी रोश देखा जा सकता है। इस तरह गांव के लोगों को बिजली सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देखा जा सकता है कि झाड़ियां पूरे लाइन को अपने आगोश में ले चुकी है। जिससे यह सप्लाई में बाधा बन रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि- इस घटना को लेकर हमने काफी बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर और स्थानीय पावर हाउस में शिकायत की लेकिन अभी तक प्रशासन के किसी भी आलाकमान ने इसकी खबर नहीं ली है। छः महीने से हमें बिजली सप्लाई में परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति बनी हुई है कि कोई भी दुर्घटना घट सकती है। कुछ स्थानीय लोगों की वजह से ये झाड़ियां लाइन पर चढ़ी हुई है। लेकिन कोई भी इन्हें हटाने को तैयार नहीं है। ऐसे में कुछ लोगों की वजह से बाकी गांव वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव में इस समय जटिल समस्या बनी हुई है। ऐसे में इस मामले में शिकायत करने पर भी घटना की सुध न लेने पर, जिम्मेदार अधिकारियों पर एक्शन होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *