गोरखपुर, 7 दिसंबर 2025 – अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर प्रदेश के सभी जनपदों में 7 दिसंबर को स्व० राम आशीष सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। इसी क्रम में गोरखपुर में विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने की। उन्होंने कहा कि राम आशीष सिंह की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और अटेवा पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने कार्यक्रम का संचालन किया और दिल्ली में 25 नवंबर 2025 को आयोजित रैली को उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षक कर्मचारी केवल पुरानी पेंशन व्यवस्था को ही स्वीकारेंगे।

जिला उपाध्यक्ष राजकुमार और संतोष पाठक ने कहा कि वर्तमान एनपीएस और यूपीएस प्रणाली कर्मचारियों के लिए हानिकारक है और सरकार को विकल्प स्वरूप पुरानी पेंशन (ओपीएस) का विकल्प देना चाहिए। शिव प्रसाद शर्मा और अर्जुन गुप्ता ने निजीकरण को देश के भविष्य के लिए खतरा बताया।

कार्यक्रम में सुनील दूबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्पना सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, राजकुमार, संतोष पाठक, अर्जुन गुप्ता, शिव प्रसाद शर्मा, अवनींद्र कुमार सिंह, रामपाल सिंह, रत्न सेन सिंह सहित सभी शिक्षक कर्मचारी और अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed