गोंडा- वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा अयोध्या राजमार्ग पर अनभुला मोड़ के पास रविवार के तड़के हुए सड़क हादसे में मां बेटे समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए ।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि अपने रिश्तेदारी के यहां मांगलिक कार्यक्रम में आए लोग हवाई जहाज द्वारा वापस बेंगलौर जाने के लिए अयोध्या एयरपोर्ट जा रहा था, कि रास्ते में अनभुला मोड़ के पास सामने से आ रही है रोडवेज बस से तेज रफ्तार कर जा भिड़ी इस भीषण सड़क हादसे में कार के परखच्चे खर्च उड़ गए और उसमे सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए ,उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी पीड़ितो को बाहर निकलवा कर अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान माँ नीता अग्रवाल(40),उसके पुत्र अक्षत(22) और आशु(20) कीमृत्यु हो गई। जबकि नेहा गुप्ता व एक अन्य समेत कुल दो घायलों का उपचार चल रहा है।

एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed