कन्नौज (तालग्राम) से रिपोर्टर: अखिलेश राजपूत

कन्नौज जिले के छिबरामऊ तहसील, तालग्राम ब्लॉक, ग्राम पंचायत टिकरी कलसान अंतर्गत कुडरी गांव में इंटरलॉकिंग खड़ंजा सड़क निर्माण कार्य 2023 से अब तक रुका हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो से तीन वर्षों में भी सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। बताया गया है कि कुछ स्थानीय लोग, जो रास्ते के निर्माण में सहयोग करने की बजाय इसे रोकते हैं, अपने निजी हितों की वजह से यह काम बाधित कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कानूनी रूप से यह सड़क सार्वजनिक है, लेकिन गांव के कुछ दबंग लोग इसे बनने नहीं दे रहे।

ग्रामीणों में शामिल कुछ लोग जैसे सचिन राजपूत, प्रमोद कुमार, सौरव राजपूत, दीप सिंह, मान सिंह, मनीष राजपूत, हरि ओम, मनोज कुमार, कमलेश, जसकरण, मोहित, सुनील, रवि कुमार, अल्ताफ सिंह, रमाकांत आदि ने कहा कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं होता, वे आगे की कार्रवाई जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही जिला कार्यालय में ज्ञापन देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed