बदायूं में भा जा पा नेता के पुत्र का कारनामा सत्ता शराब का नशा और हाथ में रिवाल्वर ,धुन दिया पुलिस का सिपाही

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं शराब के नशे में धुत भाजपा नेता के पुत्र ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर मौके पर पहुंचे सिपाही के साथ जमकर रोड पर हाथापाई की घटना कल रात लगभग 12:00 की है संतोष सिंह चौराहा के निकट मिशन इंग्लिश स्कूल के सामने बदायूं चैरिटेबिल ब्लड सेंटर के सामने सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक के लगातार इंडिकेटर जल रहे थे लेकिन शराबियों को यह इंडिकेटर नहीं दिखाई पड़े ।और पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ।भाजपा नेता राजीव सिंह के पुत्र रजत सिंह की महिंद्रा थार कार यू पी 25 ए ई 22 23 खड़े ट्रक में घुस गई घटना के बाद मौके पर थाना सिविल लाइन चौकी केशव मंडी समिति के सिपाही लोकेश कुमार मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त थार के यात्रियों का हाल-चाल जानने की कोशिश की जिस पर सत्ता और शराब के नशे में चूर भाजपा नेता पुत्र रजत सिंह गाड़ी से निकले और सिपाही के साथ हाथापाई करने लगे इसके बाद उसने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर भी निकाल लिया इसके बाद मौके पर अनेकों लोग एकत्रित होने लगे जिससे रजत ने मौके से फरार होने की भी कोशिश की, लेकिन उसकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो सकी मौके पर गाड़ी की सीट पर शराब की खाली बोतल पानी की बोतले नमकीन आदि के पैकेट भी खुले पड़े थे। जिससे प्रतीत होता है की गाड़ी में बैठकर शराब पी जा रही थी ।और नशे में ही गाड़ी भी चलाई जा रही थी। अभी कुछ दिन पूर्व भी कोर्ट परिसर में एक दरोगा के साथ वकीलों ने मारपीट की थी और आज रात एक भाजपा नेता के पुत्र ने सिपाही से हाथापाई कर दी इससे ऐसा प्रतीक होता है कि सत्ता के नशे में व्यक्ति कुछ भी कर सकता है और वह किसी के साथ कही भी दुर्व्यवहार कर सकता है जहां एक और प्रदेश की योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और वहीं दूसरी और उनकी पार्टी के नेता और उनके परिजन ही इस नीति की धज्जियां उड़ा रहे हैं देखते हैं कि अब भाजपा नेता पुत्र के किए गए इस कारनामे पर कार्रवाई होती है या फिर इसे बच्चों की गलती मानकर छोड़ देते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *