MD News – बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

मेरठ से बड़ी अपडेट…
आज दिनांक 12 दिसंबर 2025 को मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार की परेड में सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने परेड में सम्मिलित पुलिसबल की ड्रेस, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और परेड की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।
परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित भी किया गया।
निरीक्षण के उपरांत एसएसपी मेरठ ने पुलिस लाइन स्थित बैरक, आरटीसी, मैस, अर्दली रूम तथा पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था, भोजन, प्रशिक्षण प्रणाली और वाहनों के रख-रखाव की स्थिति का जायज़ा लिया और बेहतर व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसबल की दक्षता और अनुशासन को बढ़ाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
