MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

अयोध्या के रुदौली में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक बैठक मवई ब्लॉक और रुदौली परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडेय ने की, जबकि संचालन जिला सचिव भोला सिंह टाइगर ने किया। इसमें ब्लॉक मवई अध्यक्ष राजकुमार, तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे और विजय बहादुर यादव सहित यूनियन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और चार प्रमुख बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए गए। किसानों की मांगों से संबंधित एक मांग पत्र रुदौली के बीडीओ अमित त्रिपाठी और मवई की बीडीओ भावना यादव को सौंपा गया।

उठाए गए प्रमुख मुद्दों में छुट्टा जानवरों द्वारा किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ते छुट्टा जानवरों के कारण फसलों को भारी क्षति पहुंच रही है और उन्हें रात-दिन खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि इन जानवरों को तुरंत पकड़वाकर गौशालाओं में भेजा जाए ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रह सकें।

अन्य समस्याओं में कई गांवों में चकमार्ग की समस्या, नेवरा गांव सहित अन्य गांवों में नाली की सफाई का अभाव और ग्राम पंचायत बसौढ़ी जबरवापुर में रामप्रकाश के घर के पानी की निकासी बहाल करने का मुद्दा शामिल था।जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडेय और जिला सचिव भोला सिंह टाइगर ने कहा, “किसान परेशान है और उसकी समस्याओं का समाधान सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी है। छुट्टा जानवरों से लेकर सफाई और चकमार्ग तक हर मुद्दा किसानों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यूनियन कड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed