कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव

MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) रुदौली तहसील से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित द रघुकुल पॉइंट एंड फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन 14 दिसंबर को किया जाएगा। रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर प्रदीप सिंह, जो मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं, उन्होंने ने बताया कि उनके परिवार की कई पीढ़ियों से रेस्टोरेंट व्यवसाय में गहरी परंपरा रही है, जिसे अब वे अयोध्या की पवित्र भूमि पर आगे बढ़ाना चाहते हैं।

प्रदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार द्वारा अयोध्या में हो रहे सर्वांगीण विकास और विश्वभर में बढ़ती पहचान ने उन्हें यहां अपना प्रतिष्ठान स्थापित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में नेपाल के अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार चायनीज़ और इंडियन व्यंजन उपलब्ध होंगे। साथ ही, शादी–विवाह, मुंडन और अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए बुकिंग की सुविधा भी रखी गई है।

प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा। प्रोपराइटर ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे 14 दिसंबर, रविवार, सुबह 11 बजे प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *