विशाल गुप्ता(ब्यूरो रिपोर्ट)

बाराबंकी। मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम दौलतपुर में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन : खेती की बात खेत पर एवं किसान पाठशाला के शुभारंभ कार्यक्रम के सफल एवं उच्च स्तरीय आयोजन पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मीडिया बन्धुओं के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और उत्कृष्ट रूप से संपन्न कराने में प्रशासन, पुलिस, कृषि विभाग, एवं अन्य सभी ने अत्यंत समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य किया। उनके अथक प्रयासों के कारण यह व्यापक कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका, जो पूरे जिला प्रशासन के लिए गर्व का विषय है।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की निर्बाध एवं सुव्यवस्थित कवरेज सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु मीडिया बन्धुओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं मीडिया के बीच प्रभावी समन्वय और सहयोग ही जनहित से सम्बंधित जानकारियों के समयबद्ध एवं व्यापक प्रसार को सुनिश्चित करता है, जिससे योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अधिकतम उपयोगिता जनता तक पहुँच पाती है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *