*MD News बहुआयामी समाचार चैनल  जिला  ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या*                

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए ताजा मौसम बुलेटिन जारी किया। विभाग के अनुसार क्षेत्र में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा और आंशिक बदली छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है।जारी आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के अनुरूप है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री कम है, जिससे सुबह-शाम की ठंड में हल्की वृद्धि महसूस की जा रही है।आर्द्रता का स्तर भी स्थिर बना हुआ है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत और न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 1.7 किमी प्रति घंटा रही, जबकि हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी रही। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है।पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरा छाए रहने और दिन में आंशिक बदली रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से मुख्यतः पश्चिमी दिशा में चलेगी और औसत तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की उम्मीद है।कृषि मौसम विभाग ने किसानों से सलाह दी है कि मौसम में धीरे-धीरे बढ़ती ठंड को देखते हुए फसलों की सिंचाई एवं संरक्षण संबंधी प्रबंधन सावधानी से करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *