अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने ग्राम पंचायत ग़दईया निकट हरसुनगला में तैनात सफ़ाई कर्मी महेन्द्र पाल उर्फ़ पप्पू की शिकायत खण्ड विकास अधिकारी मिलक से की थी। जिसमें आरोप लगाया था
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार एवं न्यूज़ चैनल
सहायक बेरो की रफीउल्लाह खान की जनपद रामपुर से स्पेशल रिपोर्ट

कि सफ़ाई कर्मी वर्ष 2016 में कुल 09 दिनों तक जेल में रहा है, उसकी कोई भी जानकारी विभाग को नहीं दी गई और माह अक्टूवर 2016 का पूरा वेतन विभाग से लिया। तथा वर्तमान समय में तैनाती ग्राम पंचायत ग़दईया निकट हरसुनगला में है वहां सफ़ाई करने स्वयं न जाकर एक प्राईवेट कर्मचारी को सात हज़ार रुपए प्रति माह के हिसाब से नियुक्त कर रखा है। खुलेआम सरकारी नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसी सम्बन्ध में जिला पंचायत राज अधिकारी रामपुर ने सफ़ाई कर्मी को कारण बताओ नोटिस ज़ारी कर तीन दिनों में ज़बाब देने को कहा है। अब देखना यह होगा कि सफ़ाई कर्मी क्या ज़बाब देगा।।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *