आध्यात्मिक ऊर्जा का सोत है ब्रह्माकुमारीज साधना केंद्र राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र।

महापौर अशोक तिवारी के साथ अनेक विशिष्टजनों ने दी शुभकामनाएं।

वाराणसी। ब्रह्माकुमारीज़ का चितईपुर, गौतम नगर कालोनी स्थित सेवाकेंद्र का द्वितीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मानवता की आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा में निस्वार्थ रूप से समर्पित राजयोग साधना केंद्र के गौतम नगर कालोनी स्थित नीजी भवन का यह दूसरा पड़ाव अपने आप में अविस्मरणीय रहा। एक दिव्य समारोह के बीच आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार, दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है की विश्व भर में फैले हुए ब्रह्माकुमारीज़ का उद्गम स्थल भारत और उसमें भी काशी ही है। ब्रह्माकुमारीज़ के साधना केंद्र में आने पर एक अलग आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *