जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। लखनऊ से गोंडा पेट्रोल लेकर जा रहा एक टैंकर मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर मोड के निकट हाइवे पर एक पेड़ से टकरा गया गनीमत रही गैस का रिसाव नही हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया ।
बताते चले कि सोमवार की सुबह एक पेट्रोल से भरा टैंकर हसनापुर मोड के निकट पेड़ से टकरा गया टैंकर मे पेट्रोल होने की सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया सूचना पर मसौली पुलिस फायर विग्रेड के साथ पहुंची गनीमत रही कि पेट्रोल मे रिसाव नही हुआ जिससे एक बड़ा हादसा टल गया है हालांकि दुर्घटना मे टृक चालक हरिश्चंद्र पुत्र राजकुमार निवासी महुवारी थाना दुधारा जनपद बस्ती घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *