बॉर्डर पर शेर, कचहरी में ढेर: सरहद के रखवाले को घर में मिला ‘धोखा’, गेट से ही पार हो गया फौजी का ‘घोड़ा’

रिपोर्टर अवनी महेश्वरी सहसवान

बदायूँ ,सहसवान देश की सरहदों की रक्षा करने वाले बीएसएफ (BSF) के जांबाज जवान को क्या पता था कि अपने ही जिले में उन्हें शातिर चोरों की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का सामना करना पड़ेगा। सहसवान में चोरों ने दुस्साहस की सारी हदें पार करते हुए एक फौजी की गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया।*छुट्टी पर आए जवान के साथ हो गया ‘खेल’*मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नरसेना पालपुर निवासी रामकुमार, जो सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात हैं, इन दिनों घर आए हुए थे। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे वह अपने निजी काम से सहसवान कचहरी पहुँचे थे। उन्होंने अपनी काली स्पलेंडर (UP-24-AS-7869) को सुरक्षित मानकर कचहरी के मुख्य गेट पर ताला लगाकर खड़ा किया था।*चोरों ने तोड़ा ‘सुरक्षा घेरा’*हैरानी की बात यह है कि जहाँ हर वक्त पुलिस और वकीलों की मौजूदगी रहती है, वहाँ चोरों ने जवान की बाइक का लॉक तोड़कर उसे गायब कर दिया। जब जवान रामकुमार काम खत्म कर बाहर आए, तो अपनी बाइक न पाकर दंग रह गए। काफी तलाश के बाद भी जब बाइक का सुराग नहीं लगा, तो उन्हें थाने की शरण लेनी पड़ी।*खाकी के सामने चुनौती:*क्या फौजी को मिलेगा इंसाफ?एक तरफ जहाँ जवान सरहद पर सीना ताने खड़े रहते हैं, वहीं शहर के बीचों-बीच उनके साथ हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित जवान ने कोतवाली सहसवान में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।*चर्चा का विषय:* इलाके में अब यही चर्चा है कि जब चोरों ने ‘बॉर्डर के रखवाले’ को ही नहीं बख्शा, तो आम आदमी का क्या होगा? अब देखना यह है कि सहसवान पुलिस इस चुनौती को कितनी गंभीरता से लेती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।