बदायूं में जंगली सुअर पकड़ा गया ,वन दरोगा पर किया था हमला ,ककोड़ के जंगल में ले जा कर छोड़ा।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं , 5 दिन से ग्रामीणों में दहशत की कारण बने जंगली सूअर को मंगलवार दोपहर पकड़ लिया गया ग्रामीणों ने सुबह से ही उसकी घेराबंदी कर ली लेकिन सूअर ने कई बार ग्रामीणों पर हमला किया वन विभाग ने रेस्क्यू के दौरान सूअर पकड़े जाने का दावा किया है लेकिन ग्रामीण टीम के आने से पहले ही सूअर को पकड़ने की बात कह रहे हैं उझानी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सिरसौली में मेहरबान प्रजापति के खेत में सुबह जंगली सूअर देखे जाने का शोर मचा तो ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े 25 से अधिक ग्रामीणों ने मेहरबान के खेत के आसपास घेरा बनाकर उसे पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी इसकी सूचना वन विभाग के अफसरो को मिली तो वन दरोगा के साथ कर्मचारियों की रेस्क्यू टीम को मौके की ओर रवाना कर दिया ।दोपहर बाद जंगली सूअर पकड़ लिया गया।जाल में फंसे सुअर ने जाल से निकलने की काफी कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।