श्रीमद्भगद्‌गुरु रामानन्दाचार्य जी 726 वें प्राकट्य महोत्सव पर नवदिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 2 जनवरी से।

मुख्य अतिथि होंगे सी.एम. योगी आदित्यनाथ।वाराणसी

रामानन्दाचार्य जी के प्राकट्य दिवस 10 जनवरी को अस्सी घाट से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, काशी के संत समाज होंगे शामिल।श्रीमद्भगद्‌गुरु रामानन्दाचार्य जी के 726 वें प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर श्रीरामानन्द विश्वहितकारिणी परिषद् एवं श्री वैष्णव विरक्त संत समाज काशी के संयुक्त तत्वावधान में नवदिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 2 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक श्रीराम मन्दिर गुरुधाम, वाराणसी में किया जाएगा। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी शामिल होंगे। श्रीराम कथा के कथावाचक श्रीमद्भगद्‌गुरु काशीपीठाधीश्वर स्वामी डॉ० रामकमलाचार्य वेदान्ती जी महाराज होंगे। इस अवसर पर संत सम्मेलन, विद्वत सम्मेलन, कवि सम्मेलन तथा संस्कृत छात्रों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के भी विशिष्ट कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी श्रीरामानन्द विश्वहितकारिणी परिषद् के अध्यक्ष व कथावाचक श्रीमद्भगद्‌गुरु काशीपीठाधीश्वर स्वामी डॉ० रामकमलाचार्य वेदान्ती जी महाराज ने गुरुवार को श्रीराम मन्दिर, गुरुधाम में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि जगद्‌गुरु रामानन्दाचार्य जी के प्राकट्य दिवस पर आगामी 10 जनवरी 2026 को अस्सी घाट से प्रातः 8 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो अस्सी, लंका, संकटमोचन, दुर्गाकुण्ड, खोजवीं, गुरुधाम चौराहा होते हुए श्रीराम मन्दिर पहुंचेगी। गाजा बाजा के साथ बग्गी पर सवार शोभायात्रा में काशी के सत समाज सहित काफी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं कलश लिए चलेंगी। श्रीराम मन्दिर पहुँचने पर वहाँ वृहद संत सम्मेलन का आयोजन होगा विशिष्ट धर्माचार्यों द्वारा जगद्गुरु रामानन्दाचार्य के व्यापक प्रभाव पर विचार किए जायेंगे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed