MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेडी वाले बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना क्षेत्र में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। फुगाना के क्षेत्राधिकारी नीरज कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद अब जानसठ क्षेत्राधिकारी यतेंद्र नागर को फुगाना का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
नीरज कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ जनता से बेहतर संवाद स्थापित किया। उनकी सेवानिवृत्ति पर पुलिस विभाग एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
वहीं, नए क्षेत्राधिकारी के रूप में यतेंद्र नागर के पदभार संभालने से फुगाना क्षेत्र में पुलिसिंग को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। यतेंद्र नागर अपने अनुशासित कार्यशैली और सख्त लेकिन जनहितकारी प्रशासन के लिए जाने जाते हैं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed