जीत होम सोसाइटी में 31 दिसंबर की पूर्व संध्या पर क्लब हाउस मे विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

पुराने वर्ष को दी विदाई नव वर्ष का किया जोरदार स्वागत।

वाराणसी जीत होम सोसाइटी में 31 दिसंबर की पूर्व संध्या पर क्लब हाउस में जोरदार ढंग से कार्यक्रम को मनाया गया जिसमें सोसाइटी के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा सेक्रेटरी सुजीत कुमार जायसवाल कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा पीके श्रीवास्तव कन्हैयालाल श्रीवास्तव, के के श्रीवास्तव गुंजन श्रीवास्तव मंगलेश्वर सिंह मीना सिंह खुशबू श्रीवास्तव कुमकुम सिंह रानू सिंह नीतू श्रीवास्तव के अलावा जीत होम सोसाइटीज के मैनेजिंग डायरेक्टर जीत कुमार सिन्हा संजू श्रीवास्तव इत्यादि ने डांस का खूब लुफ्त उठाया और जोरदार कार्यक्रम की प्रस्तुति की। रात को 12:00 बजे केक काटकर नव वर्ष का अभिनंदन किया गया उसके पश्चात आतिशबाजी का भी कार्यक्रम किया गया । सोसाइटीज के लिए अच्छा कार्य करने वाले दो लोगों को जिसमें मिसेज बजाज एवं प्रवीण कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन पूनम सिन्हा एवं निरंजन उपाध्याय ने किया जीत कुमार सिंन्हा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रवि शंकर शर्मा को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *