बाराबंकी रामनगर अमोली ग्राम स्थित पक्का तालाब पर समाजसेवी भाजपा नेता गौरी कान्त दीक्षित ने यज्ञ कर संपूर्ण विश्व कल्याण की कामना की नववर्ष की शुरुआत की तत्पश्चात कन्याओं को कन्या भोज कराया गया गौरी कान्त दीक्षित हमेशा से ही हिंदू सद्भाव से जुड़े हुए नेता है दीक्षित जी के द्वारा कई पुराने हुए मंदिरों का जीरो धार कराया गया है और नए मंदिरों का निर्माण कराया गया है साथ ही इस पावन अवसर पर मानव सेवा की भावना को साकार करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंट किए गए। गौरीकांत दीक्षित जी द्वारा किए गए इस सेवा कार्य से यह संदेश स्पष्ट रूप से मिला कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता ही सच्ची सेवा और सच्चा धर्म है। कंबल वितरण के इस कार्य से असहाय लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और ठंड के इस मौसम में उन्हें बड़ी राहत प्राप्त हुई।


इस सेवा भाव से परिपूर्ण पहल ने आयोजन को और भी पुण्यदायी बना दिया तथा समाज में परस्पर सहयोग, करुणा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत किया। ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं और मानवता के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। इस अवसर पर दिव्य प्रकाश शुक्ला एडवोकेट सुमित शुक्ला गोरे मोहित अवस्थी मनीष सिंह आशीष सोनी अनमोल मिश्रा एडवोकेट विशाल सिंह मोनू सिंह अमित सिंह आनंद दिक्षित ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष राम शरण पाठक शेर खान सुढिया मऊ चौकी इंचार्ज रामावतार माता श्री अर्चना गिरी जी विभु मिश्रा नीरज विश्वकर्मा रोशन शुक्ला प्रवीण कुमार अवस्थी राम सिंह रावत अतुल मिश्रा आदि लोगों उपस्थित रहे।

वाइस ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *