रिपोर्टर – उत्कर्ष गुप्ता

निघासन खीरी- विकासखंड निघासन मे 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम हो रहा है जो की जिले का सबसे बड़ा यज्ञ माना गया है जिसमें दूर दराज से महिलाएं व पुरुष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। जिसका आयोजन 1 जनवरी से 5 जनवरी तक निघासन झंडी रोड पर हो रहा है। इस आयोजन को लेकर बहुत ही भव्य तरीके से तैयारी एक वर्षों से की जा रही थी। आज 1 जनवरी को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है जिसमें 40000 से ज्यादा पुरुष व महिलाएं शामिल हुए। यज्ञ को लेकर घरों तक लगभग 26000 कलश वितरण भी किया गया।

इतनी भारी संख्या को देखकर प्रशासन भी शक्ति के साथ अलर्ट रहा। पुलिस प्रशासन ने कलश यात्रा में पूर्ण रूप से सहयोग किया। और भव्य तरीके से कलश यात्रा को संपन्न कराया। गायत्री महायज्ञ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को भी निमंत्रण दिया गया और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी निमंत्रण दिया गया। बेहद विशाल और भव्य व्यवस्था के साथ गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम किया गया है। जिसमें दूर दराज से महिलाएं सहयोग करने के लिए भी जा रही है। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद से रोड की चारों जगह पर पार्किंग की व्यवस्था भी उचित कराई गई है जिस किसी भी प्रकार की आवागमन में दिक्कत ना हो प्रशासन भी पूरा सहयोग कर रहा है। 1 से 5 जनवरी तक चलने वाले गायत्री महायज्ञ मे बहुत ही भव्य और विशाल व्यवस्थाएं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *