उत्तर प्रदेश उन्नाव देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने न्याय व्यवस्था को धमकाने या दबाव में लेने की कोशिशों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।


उन्नाव केस से जुड़ा मामला


यह मामला उन्नाव Reप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बेल से जुड़ा है। इस फैसले के खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला


CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही सेंगर की सजा के निलंबन को भी फिलहाल रोक दिया गया है।


सेंगर को नोटिस, जेल में रहना होगा


कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी। तब तक सेंगर को जेल में ही रहना होगा।


न्याय व्यवस्था का सख्त संदेश


सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से साफ संदेश गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और न्याय व्यवस्था पर किसी भी तरह का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।


ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *