MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

जखौली महोत्सव के पावन अवसर पर जखौली ग्राम पंचायत में मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि माताफेर चौरसिया ने बताया कि इस आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग रहता है। उन्हीं के सहयोग से पिछले लगभग 15 वर्षों से लगातार जखौली ग्राम पंचायत में रामविवाह के साथ मेले का भव्य आयोजन किया ज रहा है। मेले का मुख्य जिसे देखने के लिए दूर-दराज से भी लोग पहुंचे।मेले में बच्चों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानों और झूलों की व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान माताफेर चौरसिया ने सभी ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह मेला हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन हर वर्ष और भी भव्य रूप ले रहा है, जो हमारे लिए गर्व की बात है।”मेले के सफल आयोजन से पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।इस अवसर पर कमलेश साहू ,अजय तिवारी, जमुना प्रसाद यादव, छेदीलाल रावत, विनोद साहू, माताफेर चौरसिया प्रधान प्रतिनिधि, निशात अहमद, मुनीर अहमद, पवन साहू, सुशील चौरसिया ,राम भवन साहू,, अशोक कनौजिया, विनय कुमार वर्मा, रामसूरत चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।