नववर्ष पर मानवीय संवेदना
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग अपनत्व और सम्मान का उत्सव
✨*नववर्ष के पावन अवसर *पर जनपद के ताशका मझरा स्थित वृद्धाश्रम का *भ्रमण कर वहाँ निवासरत बेसहारा एवं निराश्रित वृद्धजनों के साथ नववर्ष का *स्वागत अत्यंत स्नेह, *आत्मीयता एवं मानवीय संवेदनाओं के साथ किया *गया। यह अवसर केवल एक *औपचारिक भ्रमण नहीं, बल्कि बुजुर्गों के जीवन में *अपनत्व, सम्मान और भावनात्मक संबल का संदेश लेकर आया
एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
✨कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए तथा कंबल ओढ़ाकर उन्हें स्नेहपूर्वक ठंड से बचाव का भरोसा दिलाया गया। यह दृश्य न केवल बुजुर्गों के लिए सुकून देने वाला था, बल्कि समाज के प्रति करुणा और दायित्वबोध का सजीव उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
✨भ्रमण के दौरान मेरे द्वारा वृद्धजनों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके स्वास्थ्य, दैनिक आवश्यकताओं एवं जीवन से जुड़ी भावनाओं को संवेदनशीलता के साथ सुना गया। औपचारिकता से ऊपर उठकर बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत किया गया तथा स्वयं उनके थालियों में भोजन परोसते हुए उनके साथ बैठकर भोजन किया गया। यह क्षण मेरे जीवन के अत्यंत भावुक, मानवीय और स्मरणीय अनुभवों में से एक रहा, जिससे वृद्धजनों के चेहरों पर संतोष, सम्मान और अपनत्व की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
✨नववर्ष के इस भावनात्मक अवसर पर मेरे द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ केक काटकर नववर्ष का स्वागत किया गया। इसके पश्चात बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाई गईं एवं मिठाइयाँ वितरित कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
✨“समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव, संस्कार और मूल्यों की जीवंत धरोहर हैं। उनका सम्मान, सुरक्षा और देखभाल करना केवल प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज की नैतिक जिम्मेदारी है।”
✨साथ ही यह भी आश्वस्त किया गया कि वृद्धजनों के सम्मानजनक जीवन, सुरक्षा एवं सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।
✨निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं आश्रम प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों को समय-समय पर पौष्टिक भोजन, आवश्यक दवाइयाँ एवं समुचित देखभाल निरंतर उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *