एम डी न्यूज़
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य को सेलेक्शन ग्रेड पदोन्नति मिल गई है। शासन के गृह विभाग से उन्हें अतिरिक्त स्टार एवं कॉलर बैंड प्रदान किए गए हैं। जोन कार्यालय में एडीजी रमित शर्मा व डीआईजी अजय कुमार साहनी ने एसएसपी को यह स्टार और कॉलर बैंड लगाया। दोनों अधिकारियों ने अनुराग आर्य के कार्यों की सराहना की, और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसपी यातायात, पुलिस अधीक्षक उत्तरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एसएसपी अनुराग आर्य को वर्ष 2024 के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया था। यह पदक उन्हें जनपद बरेली में अपराध नियंत्रण के साथ ही शांति और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए दिया गया। 26 सितंबर 2025 को बरेली के माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने धैर्य और संयम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में शांति और कानून व्यवस्था को बरकरार रखा। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने खुशी जताते हुए उनकी पीठ थपथपाई थी।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।