05 जनवरी को होगा तहसील समाधान दिवस का आयोजन
बहुआयामी समाचार -हरदोई—–
जिलाधिकारी अनुनय झा ने माह जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के संबंध में बताया है कि 03 जनवरी 2026 को हजरज अली जन्मदिवस के दृष्टिगत 05 जनवरी को तहसील सदर में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। तहसील सण्डीला में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सवायजपुर मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0, तहसील बिलग्राम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, तहसील शहाबाद मे उप जिलाधिकारी शहाबाद की अध्यक्षता में किया जायेगा। 17 जनवरी 2026 को तहसील बिलग्राम मे अद्योहस्ताक्षरी की अध्यक्षता मे तथा तहसील सण्डीला में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सवायजपुर अपर जिलाधिकारी वि0रा0, तहसील शहाबाद मे अपर जिलाधिकारी न्यायिक, व तहसील सदर मे नगर मजिस्टेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जनपद हरदोई की अन्य तहसीलों मे अद्योहस्ताक्षरी द्वारा नामित अधिकारियों की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा
रिपोर्ट -पुनीत शुक्ला

