कांग्रेस पार्टी ने ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह को नियुक्त किया ऑल इंडिया विश्वकर्मा समाज का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ।

वाराणसी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन मैन डॉक्टर अनिल जय हिंद जी ने ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह बब्बू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ऑल इंडिया विश्वकर्मा समाज का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी ओबीसी विभाग ने सामाजिक न्याय योद्धा श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में अति पिछड़े वंचित समाज के लोगों को राजनीति में मजबूत भागीदारी देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में यह कदम उठाया है। कांग्रेस पार्टी ने इंद्रजीत सिंह पर भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व में विश्वकर्मा वंशज अनुषांगिक इकाइयों लोहार, बढ़ई, ताम्रकार, मूर्तिकार और स्वर्णकार समाज को संगठित कर कांग्रेस पार्टी सत्ता में भागीदारी दिलाएगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के गठन करने का वचन दिया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा इंद्रजीत सिंह बब्बू जी को विश्वकर्मा समाज का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा पॉलिटिकल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।