सीएचसी रूदौली पर बढ़ता भरोसा, रूदौली ही नहीं दूसरी विधानसभाओं के पत्रकार भी जता रहे विश्वास
MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली अपनी मजबूत और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं के कारण लगातार नई पहचान बना रहा है। अब यह केंद्र केवल रूदौली विधानसभा तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि आसपास की अन्य विधानसभाओं के पत्रकारों का भी विश्वास जीतता नजर आ रहा है। सोहावल विधानसभा क्षेत्र के पत्रकार गौरव मिश्रा ने अपनी पत्नी के सुरक्षित प्रसव के लिए सीएचसी रूदौली को चुना। सीएचसी अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन के कुशल नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम द्वारा सीजर ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया, जिसके बाद पुत्री लक्ष्मी के रूप में परिवार में खुशियों का आगमन हुआ। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस सफल उपचार के बाद पत्रकार गौरव मिश्रा सहित परिजनों ने चिकित्सकीय टीम की कुशलता, संवेदनशीलता और सीएचसी रूदौली की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की। यह उदाहरण इस बात का प्रमाण है कि सीएचसी रूदौली ने न केवल रूदौली विधानसभा के पत्रकारों का भरोसा जीता है…, बल्कि दूसरी विधानसभाओं के मीडिया कर्मियों के लिए भी यह स्वास्थ्य सेवाओं का विश्वसनीय केंद्र बनता जा रहा है।सीएचसी रूदौली की यह उपलब्धि क्षेत्रीय स्वास्थ्य व्यवस्था के सशक्त होने का संकेत है, जिससे आमजन के साथ-साथ मीडिया जगत का विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है।

