50 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, किसानों को बड़ी राहत

MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

विकास खंड मवई अंतर्गत ग्राम बहापुर मजरे भवानीपुर में स्थित राजकीय नलकूप संख्या 205 RSG का लोकार्पण शुक्रवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव द्वारा किया गया। यह नलकूप 16 नलकूप परियोजना के अंतर्गत निर्मित किया गया है, जिसकी क्षमता 1 क्यूसेक है। इसके माध्यम से लगभग 50 हेक्टेयर असिंचित भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
परियोजना के अंतर्गत 1200 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है तथा 10 कुलाबों का निर्माण कराया गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों को समय पर और पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
लोकार्पण अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा,
प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह नलकूप क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगा और खेती को नई मजबूती देगा।
वहीं नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता शशांक कुमार यादव ने बताया कि यह नलकूप आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। 1200 मीटर पाइपलाइन और 10 कुलाबों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता शशांक कुमार यादव ने विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने नलकूप परिसर में आम का पौधा लगाकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता शशांक कुमार, सहायक अभियंता अंकित शुक्ला, जेई विशुन कुमार कनौजिया,मां कामाख्या धाम नगर पंचायत के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल, निर्मल शर्मा,तेज तिवारी,राकेश तिवारी,धर्मेंद्र वर्मा सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *